नई दिल्ली. जीएसटी कलेक्शन दिसंबर में 1 लाख 3 हजार 184 करोड़ रुपए रहा। जीएसटी रेवेन्यू लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। हालांकि, नवंबर की तुलना में मामूली कमी आई है। सरकार को नवंबर में जीएसटी से 1 लाख 3 हजार 492 करोड़ रुपए मिले थे। सरकार ने दिसंबर के आंकड़े बुधवार को जारी किए।
दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन
टैक्स | कलेक्शन (रुपए करोड़) |
सीजीएसटी | 19,962 |
एसजीएसटी | 26,792 |
आईजीएसटी | 48,099 |
सेस | 8,331 |
घरेलू ट्रांजैक्शंस से कलेक्शन में 16% इजाफा
जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद अब तक 9 बार कलेक्शन सरकार के लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा है। दिसंबर 2018 के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में 9% इजाफा हुआ है। घरेलू ट्रांजैक्शंस से कलेक्शन में 16% बढ़ोतरी हुई है।
1 लाख करोड़ कलेक्शन कब-कब मिला ?
महीना | जीएसटी कलेक्शन (रुपए) |
अप्रैल 2018 | 1.03 लाख करोड़ |
अक्टूबर 2018 | 1 लाख करोड़ |
जनवरी 2019 | 1.02 लाख करोड़ |
मार्च 2019 | 1.06 लाख करोड़ |
अप्रैल 2019 | 1.13 लाख करोड़ |
मई 2019 | 1 लाख करोड़ |
जुलाई 2019 | 1.02 लाख करोड़ |
नवंबर 2019 | 1.03 लाख करोड़ |
दिसंबर 2019 | 1.03 लाख करोड़ |